IC News and Media House Private Limited


पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News  दहेज के लोभियो अंजना हांडा व् राघव हांडा पर केस दर्ज 

रिपोर्टर नरिंदर सेठी अमृतसर पंजाब

अमृतसर  पत्रकार शिवानी हांडा को उसकी सास अंजना हांडा व उसके पति राघव हांडा वासी 26 जालंधर विहार कपूरथला रोड पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर , मानसिक व घरेलू हिंसा कर तंग परेशान व मारपीट कर घर से निकाल देने पर महिला पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ! शिवानी हांडा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज अनुसार गत 27 अप्रैल 2015 को हुआ था ! उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक स्त्री धन दिया था ! मगर दहेज के लालचियों ससुराल वालो का मन नहीं भरा !  वह अकसर उससे मारपीट , घरेलू व मानसिक हिंसा व तंग परेशान करके अपने घर से दहेज  व् पैसे लाने की मांग करते रहते ! मेरे परिवार वाले मेरा घर बसाने के लिए मेरे ससुराल वालो की खुद तंगी सह कर डिमांड पूरी करते रहे ! हांडा परिवार का दिनोदिन लालच बढ़ता गया ! लगभग दो वर्ष पहले भी मेरे ससुराल वालो ने उनकी दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मुझे व मेरी उस समय ढाई वर्षीय बेटी दानिया उर्फ़ परी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था ! मैंने 3 जुलाई 2021 को पुलिस कमिशनर अमृतसर को अपने ससुराल वालो के विरुद्ध शिकायत दी थी ! मगर मेरे परिवार वालो ने मेरा घर बसाने के लिए मेरे ससुराल वालो से समझौता करके मुझे फिर मेरे ससुराल वालो के घर भेज दिया था ! मगर इन दहेज के लोभियो ने कुछ समय बीतने के बाद मुझसे और अधिक मारपीट कर तंग परेशान करना शुरू कर दिया ! मेरे परिवार वालो ने  मेरा घर बसाने के लिए हर संभव प्रयास किया मगर इन दहेज के लोभियो का तशदद दिनोदिन बढ़ता गया ! लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे ! 17 जुलाई 2023 की रात्रि को जब किचन में काम कर रही थी तो मेरा पति राघव मेरे पीछे आ गया गालिया निकालते हुए कहने लगा आज तुझे गैस से जलाकर मार देना है ! आज तुझे मारकर तेरा स्यापा मुका देना है !  मुझे जोर जोर से थप्पड़ मारने लगा व गालिया देने लगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button