उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पुलिस लाइन सोनभद्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मनाई गयी जयंती-

रिपोर्टर सुभाष चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

सोनभद्र  सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन, मन से योगदान करने व सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों महापुरुष हम सभी के लिये प्रेरणाश्रोत हैं जिनके बताये गये विचारों का अनुगमन कर हम सभी सही एवं कर्तव्य पथ पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय दद्दन प्रसाद गोंड, क्षेत्राधिकारी यातायात विनोद सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इसके अलावा जनपद के समस्त थाना/चौकी तथा पुलिस कार्यालयों में भी दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जयंती मनाई गयी ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button