झारखंडराजनीति

Jharkhand News भारतीय जनता पार्टी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, प्रदेश इकाई की एक अनौपचारिक बैठक, प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय झारखंड

बैठक में इस आशय का प्रस्ताव पास किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में बुद्धिजीवियों को भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं सकारात्मक कार्यों से अवगत कराया जाए। इस अवसर पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, राज्य इकाई के संयोजक, उमाशंकर केडिया ने प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक सिद्धांतों एवं व्यवहारिक कार्यों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाना है।

समाज के बुद्धिजीवी वर्ग तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यो एवं संदेश को पहुँचाना, हमारा प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की अन्य इकाइयों का विस्तार किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button