उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गांधी व्यक्ति नहीं परिवर्तन विचार थे . डॉ अरविंद सिंह

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा, में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह एवं प्राध्यापकों ने गांधी व शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह ने कहा कि गांधी व शास्त्री जी साधारण मानव नहीं महामानव थे। गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंसा सिर्फ जीव हत्या ही नहीं बल्कि मन से ,वचन से, ब कर्म से भी किसी को आहत करना भी हिंसा की श्रेणी में आता है। गांधी जी व्यक्ति नहीं विचार हैं । समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ राज बहादुर यादव ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी दोनों ही पुरुष सादा जीवन उच्च विचार को मानने वाले व्यक्ति थे। कार्यक्रम को प्रोफेसर मुक्त राजे ,डॉ विकास सिंह और श्री नीरज कुमार सिंह ने भी संबोधित किया । संचालन डॉ रविकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया ।इस अवसर पर डॉ शिव प्रताप सिंह डॉ नितेश यादव डॉ संजय शर्मा डॉ संजय सिंह डॉ राघवेंद्र डॉक्टर मनोज सोनकर डॉ बृजेश कुमार श्रीवास्तव डॉ शिवकुमार यादव तथा जोगिंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button