उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शिक्षकों ने झाड़ू लगा दिया स्वच्छता का संदेश,छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

सीबीएसई से सम्बद्ध शिक्षा क्षेत्र रुदौली के एलएसडीपी पब्लिक स्कूल गौरियामऊ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक व बच्चों ने पूरे विद्यालय परिसर की सफाई की।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने उपस्थित सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई व स्वच्छता के बारे मे जागरूक किया। विद्यालय की समन्वयक अंजली शुक्ला ने स्वच्छता के बारे में बच्चों को जागरूक किया व बालिकाओं को विशेष रूप से सुरक्षा व स्वच्छता की जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज कृष्णा तिवारी व महिमा श्रीवास्तव ने किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य पाठक ने बताया कि आज हम सभी ने पूरे कैंपस में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया है यह तीन दिवसीय कार्यक्रम है।एक अक्टूबर को भी सभी बच्चे व स्टॉफ अपने-अपने घर व आस-पास एक घंटे एक साथ अभियान के तहत दस बजे स्वच्छता अभियान चलाएंगे।इन्होंने बताया 2 अक्टूबर को ऑनलाइन क्विज, पोस्टर मेकिंग, निबंध प्रतियोगिताओं सहित नाटक व गीत गायन का आयोजन किया गया है।इस दौरान समन्वयक ओंकार उपाध्याय,वी के गोस्वामी, जुफिशा राहत, प्रवीण गिरी, एस पी तिवारी, आशीष यादव, रविंद्र यादव, विद्यानंद शुक्ला,शिम्पी, आदित्य शर्मा, संतोष सिंह, राहुल देव, महिमा सिंह, अंशिका कौशल सहित शिक्षक व शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button