ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्र

Maharashtra News सिंदेवाही तहसील में जश्ने ईद- ए- मिलादुन्नबी मनाया गया.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

सिंदेवाही तहसील के सिंदेवाही लोनवाही, अंतरगाव, नवरगाव आदि जगहों पर मुस्लिम धर्म संस्थापक हजरत मोहम्मद पैगंबर का जन्म दिवस याने जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े उत्साह के साथ मनाया गया.
जामा मस्जिद सिंदेवाही लोनवाही की ओर से जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में “पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल” तथा “जश्ने ईद- ए- मिलादुन्नबी”मनाया करेंगे ऐसे नारे लगाए गए. इस जुलूस में गुंजेवाही,राजोली, पलसगाव जाट के मुस्लिम बांधव उपस्थित थे. जुलूस में मोहम्मद अफसर इंदिरा नगर वाले नाते पाक पेश किया. इस जुलूस में मक्का मदीना की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी.
जुलूस मस्जिद से होकर सिद्धार्थ चौक, लोनवाही,हेटी, आझाद चौक, राम मंदिर चौक, बाजार चौक होता हुआ जामा मस्जिद सिंदेवाही में जुलूस का समापन हुआ. जुलूस के दरमियान शाहिद कुरेशी, पुलिस स्टेशन सिंदेवाही, बुद्धि विधाता गणेश मंडल लोनवाही,आशिकाने रसुल ग्रुप, निराधार निराश्रित लोक सेवा प्रकल्प सिंदेवाही,अंसारी टायर वाले आदिया ने नाश्ता, शरबत, मसाला भात तथा खाऊ,केली, फल वितरण किए गए. जामा मस्जिद सिंदेवाही लोनवाही की ओर से नन्हे मुन्ने बच्चों को सिंदेवाही के थानेदार तुषार चव्हान के हाथों तोहफा दिए गए. थानेदार तुषार चौहान ने पुलिस स्टेशन के सामने मुस्लिम धर्मगुरु का पुष्पहर से स्वागत किया और सभी मुस्लिम भाईयोंको गुलाब का फूल देकर स्वागत किया .
सिंदेवाही तहसील मे शांतिपूर्ण वातावरण में जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया. इस अवसर पर सिंदेवाही के थानेदार तुषार चव्हान ने पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा था. इस अवसर पर जामा मस्जिद सिंदेवाही के इमाम, थानेदार तुषार चव्हान,सिंदेवाही लोनवाही मस्जिद के अध्यक्ष रफीक अहमद शेख, नगर सेवक युनूस शेख, मोहज्जन रहेमान खान पठान, तथा सभी मुस्लिम बांधव उपस्थित थे. इसे सफल बनाने में जामा मस्जिद सिंदेवाही तथा आशिकाने रसूल ग्रुप सिंदेवाही तथा मुस्लिम जमात आदीने परिश्रम किया.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button