उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News जन आक्रोश यात्रा पहुंची नरयावली विधानसभा मुख्यालय।

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा शासित शिवराज सरकार के घोटालों के खिलाफ समूचे मध्य प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के बुंदेलखंड के प्रभारी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को नरयावली विधान सभा में पहुंची। जहां जन आक्रोश यात्रा का मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा के मकरोनिया ब्लॉक में पहुंचने पर स्थानीय कोरेगांव के समीप मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष राजा बुंदेला,मोनू राजपूत आदि ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा की अगवानी की तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपूत, पुष्पेन्द्र सिंह,आर.आर पारासर आदि ने राजनगर में पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया तथा यात्रा के परेट मंदिर के समीप पुरुषोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह लोधी,पवन यादव यादव ने ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया तथा यात्रा के सदर ब्लॉक में पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर के अध्यक्ष फिरदोष कुरेशी, मंडल अध्यक्ष रवि उमाहिया,सौरभ चौकसे ने यात्रा की सदर कैंट क्षेत्र में अगवानी की तथा सदर 12 मुहाल चौराहे पर युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समीर मकरानी, रिक्की गुप्ता, शानू खान ने अनेकों साथियों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया यात्रा के कपूरिया टिगड्डा पहुंचने पर तुलसीराम मिश्रा, गंगाराम कैमया, तिलक यादव आदि ने स्वागत किया एवं पगार बायपास रोड पर बबलू लोधी एवं भैंस स्कूल के पास पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,एम आई खान,जित्तू कुमार आदि ने यात्रा का स्वागत किया तथा यात्रा के स्थानीय कृषि उपज मंडी के पास संजय सिंह, सुनील प्रजापति,हाफिज हारून,हर्षवर्धन कर्मी,राहुल अहिरवार ने स्वागत किया तथा पथरिया हाट में राकेश अहिरवार, भैया राम आदि ने तथा ग्राम हफसिली में महेंद्र पटेल, पप्पू विश्वकर्मा बरखेड़ी सुबनश में दिनेश यादव,सुभाष यादव,रघुनाथ आदिवासी और जरारा में पूर्व सरपंच विक्रम सिंह,अनिल जाटव तथा मारा इमलिया में मंगल पटेल,पीतम अहिरवार ने यात्रा का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया तथा यात्रा के नरयावली विधानसभा मुख्यालय पहुंचने पर ब्लॉक एवं मंडलम कांग्रेस कमेटी नरयावली के तत्वाधान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में यात्रा का सैकड़ो कार्यकर्ताओं के हुजूम ने ठाकुर लगन सिंह, शिवपाल यादव,अमर सिंह, दिलीप रावत,धर्मेंद्र यादव अशरफ खान के साथ हाथों में तिरंगे थाम कर गाजे बाजे और अखाड़ों आदि के साथ जन आक्रोश यात्रा की भव्य अगवानी की तत्पश्चात यात्रा के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सी पी मित्तल,मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व मंत्री प्रभु सिंह,जिला प्रभारी अवनीश भार्गव, सह प्रभारी अजय दांतरे आदि कांग्रेसजनों की उपस्थिति में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनाने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने संकल्प दिलाया। नरवाली विधानसभा मुख्यालय पर नुक्कड़ सभा का संचालन युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष खान ने किया। नुक्कड़ सभा पश्चात यात्रा जरुआ खेड़ा के लिए रवाना हुई जहां यात्रा का बीस मील बंगला पर डब्बू सैनी,राहुल यादव,मुकेश साहू,जालम यादव ने स्वागत किया तथा किशनपुरा में संतोष राय,पुनीत भोसले, अखिलेश यादव ने सेमरा लहरिया में लच्छू अहिरवार,सोनू अहिरवार आदि स्वागत किया तथा यात्रा के जरुआखेड़ा पहुंचने पर मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र साहू,रम्मू लंबरदार आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्प वर्षाकर यात्रा को नरयावली विधानसभा क्षेत्र से खुरई के लिए रवाना किया जन आक्रोश यात्रा के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में स्वागत के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button