IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News अखिल भारतीय किसान महासभा का तीसरा जिला सम्मेलन सम्पन्न।

 साम्प्रदायिकता विरोधी सद्भावना एकजुटता मार्च निकालकर भाजपा सांसद गिरीराज सिंह और रमेश बिधूड़ी की संसद सदस्यता खत्म कर गिरफ्तार करने की मांग की।

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

अखिल भारतीय किसान महासभा का तीसरा जिला सम्मेलन कामरेड नूर आलम सभागार, कामरेड रमापति मंच और कामरेड राजाराम नगर,(जिला माध्यमिक शिक्षक संघ भवन, बेगूसराय) में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत शहीद वेदी पर माल्यार्पण और शहीद व दिवंगत साथियों की याद में दो मिनट मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। चन्द्रदेव वर्मा, नवलकिशोर, प्रवेज आलम, जनार्दन सिंह के अध्यक्ष मंडल में संचालित सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड शिवसागर शर्मा ने कहा कि खेती किसानी व जल जंगल जमीन को बचाने के लिए कारपोरेट हिन्दू राज बनाने वाले फासिस्ट मोदी सरकार को उखाड़ फेंकना वक्त की मांग है। अगर इसे नहीं उखाड़ा गया तो लोकतंत्र आजादी व संविधान सबकुछ समाप्त हो जायेगा। उन्होंने कुख्यात तीन काले कानूनों के खिलाफ चले ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की चर्चा करते हुए कहा कि हमें इससे भी बड़ा किसान आन्दोलन छेड़ने की जरूरत है। बिहार में एपीएमसी एक्ट सरकार पुनर्बहाल करे। किसानों के सहायता के लिए ब्याज रहित कर्ज का इंतजाम करे, बंटाईदारों का निबंधन कर सभी सरकारी सुविधाएं मुहैया करे। किसानों के फसलों की खरीद की गारंटी करे, बाढ़ सुखाड़ का स्थाई समाधान कर खेती को स्थायित्व प्रदान करे। उन्होंने राज्य सम्मेलन जो सिवान में होगा उसे सम्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका साथियों से निभाने की अपील की। उन्होंने अंत में बेगूसराय को साम्प्रदायिक ताकतों का चारागाह बनने से रोकने के लिए तमाम वामपंथी व प्रगतिशील ताकतों को नये सिरे से गोलबंद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की धरती वामपंथ का परचम बुलंद करता रहा है। यहां कारपोरेट साम्प्रदायिक ताकत को हर हाल में उखाड़ फेंकना है।

भाकपा माले जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने कहा कि बेगूसराय वामपंथ का गढ़ रहा है। भाकपा माले हर हाल में उस विरासत की रक्षा करेगा। उन्होंने किसान महासभा के सम्मेलन के सफलता की शुभकामना दी। बैजू सिंह ने सम्मेलन का प्रतिवेदन रखा। मुक्तिनारायण सिंह, एहतेशाम अहमद, कैलाश प्रसाद महतो, अरविंद महतो, गौड़ी पासवान,मांटो पासवान, मोहम्मद इसराफील, अमरजीत पासवान, आईसा जिलाध्यक्ष अजय कुमार,राजेश श्रीवास्तव, ने अपनी बातों को रखा। नन्हकू पासवान ने क्रांतिकारी गीत प्रस्तुत किया। सम्मेलन के पूर्व भाकपा माले जिला कार्यालय कमलेश्वरी भवन से साम्प्रदायिकता विरोधी सद्भावना एकजुटता मार्च निकाला गया जो कचहरी रोड,एन एच ३१,पावर हाउस रोड होकर माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन के पर्यवेक्षक किसान महासभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड ललन कुमार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।  १५सदस्यीय जिला परिषद का गठन किया गया। जिसके सम्मानित अध्यक्ष प्रवेज आलम,सचिव बैजू सिंह और अध्यक्ष नवलकिशोर तथा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चुने गए।नोट – जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आरवाईए के वतन, मोहम्मद मोब्बस्सीर शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button