उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  तालाब में मगरमच्छ निकलने से हड़कंप

रिपोर्टर अकबर अली हापुड़ उत्तर प्रदेश

सिंभावली  गांव मुरादपुर के तालाब रविवार की सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में हडकंप मच गया। वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।मुरादपुर निवासी कुछ किसान रविवार को अपने खेतों पर जा रहे थे। इसी दौरान सलीम के तालाब में करीब पांच फिट लंबा मगरमच्छ तैरता हुआ दिखाई दिया, मगरमच्छ को तालाब में तैरते देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। जिन्होंने तुरंत ही गांव में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। गांव मुरादपुर के तालाब से मगरमच्छ पकड़ कर ले जाते ग्रामीण । स्रोत: ग्रामीण वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि संभवतः मध्य गंगा नहर से निकलकर किसी तरह मगरमच्छ तालाब तक पहुंच गया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ लिया गया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button