IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News रुक्ष्मणी कुमारी ने चौमू से किशन मानपुरा तक की बस यात्रा कर की लाभार्थियों से चर्चा

रिपोर्टर संदीप कुमावत चौमू जयपुर राजस्थान

चौमू से विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव किशन मानपुरा तक की बुधवार को एआईसीसी सदस्य एवं प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश की अध्यक्ष रुक्ष्मणी कुमारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चौमू बस स्टैंड से किशन मानपुरा तक की राजस्थान पथ परिवहन निगम की बस से यात्रा कर के लाभार्थियों से चर्चा की। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को किराए में 50% की छूट पर उनसे चर्चा करने पर महिलाएं खुश नजर आई इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान ग्राम हाड़ोता, उदयपुरिया मोड़, गोविंदगढ़, ढोढसर, छोटा गुड्डा गुड़िया एवं किशन मानपुरा की मुख्य चौपड़ पर आमजन एवं कार्यकर्ताओं ने रूक्ष्मणी कुमारी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान किशन मानपुरा में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को संबोधित करते हुए कुमारी ने विश्वास दिलाया मुझे मौका मिला तो चौमू विधानसभा क्षेत्र को विकास की श्रेणी में सबसे अग्रिम पंक्ति में लाकर दिखाऊंगी। उन्होंने कहा कि मैं इस क्षेत्र को एक सैटेलाइट क्षेत्र के रूप में डेवलप करना चाहती हूं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शर्मा पार्षद राजेश कुमार वर्मा घनश्याम बुटोलिया, शिमभू दयाल अग्रवाल, छोटू राम नागर,छीतरमल मल जलुथरिया, संदीप मीणा, रामलाल पींगोलिया, अमित मित्तल, प्रेम प्रकाश भुराडिया, मदन लाल यादव, मानसिंह, ओम प्रकाश शर्मा आदि गणमान्य ने लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button