IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News 6 महीने से चुप था फौजी का बेटा हूं, चारा चोर का नहीं – मनीष कश्यप.

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बीते छह महीने से जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप  की शुक्रवार (22 सिंतबर) को पटना कोर्ट में पेशी हुई. पेशी के बाद बाहर निकलने पर मनीष ने चुप्पी तोड़ी और लालू परिवार पर जमकर भड़ास निकाली. इसके अलावा मनीष ने जेल मैनुअल को लेकर नीतीश कुमार nपर भी निशाना साधा. मालूम हो कि तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा के नाम पर कथित फर्जी वीडियो वायरल करने समेत मामलों को लेकर मनीष जेल में है. कहा कि मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं। इन लोगों के आगे नहीं झुकूंगा, यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है। मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे। मनीष कश्यप ने जेल प्रशासन पर भी भड़ास निकालते हुए कहा कि मैं 6 महीने से चुप रहा, कोर्ट आता था और चुपचाप जेल वापस लौट जाता था। लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है। अब तो हद हो गई है, मुझे गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बिठा जाता है। वो लोग मेरे मुंह पर फूंकते हैं, मेरा सिर दर्द होने लगता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती।’ कश्यप ने कहा कि एक दिन हम सरकार बनाएंगे और बताएंगे कैसे सरकार चलती है. उन्होंने यह भी कहा मुझे झुकाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं. इन लोगों के आगे झुकूंगा नहीं. यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है. मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे। इस दौरान मनीष कश्यप अपनी मां से भी मिले और गले लगते भावुक हो गए। और कहा कि मर जाऊंगा मगर झुकूंगा नहीं। जिस दिन जेल से निकलूंगा उस दिन लाखों मां के आंखों से आंसू पोछूंगा।मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे पता है कि बोलेने पर मेरे खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं, झुकने वाले नहीं हैं। हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी। आपको बता दें तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button