Uttar Pradesh News बसपा में फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पवन जैन,संगठन मंत्री अंकुर अग्रवाल बने
फिरोजाबाद में एक जगह केंद्रित राजनीति को बदलने के लिए बसपा के साथ आए युवा- सौली भईया

रिपोर्टर मदन प्रकाश जनपद फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश में चार बार की मुख्यमंत्री रही मा बहन कु मायावती जी के निर्देश पर अन्य समाज को जोड़ने एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली ने फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र कमेटी का गठन किया जिसमें विधानसभा प्रभारी पवन जैन संगठन मंत्री अंकुर अग्रवाल को बनाया है अब वह अन्य समाजों को जोड़ने के लिए फिरोजाबाद विधानसभा क्षेत्र का दायित्व संभालेंगे इस मौके पर आयुष वार्ष्णेय नंदू श्रीमती बबिता जैन नितिन अग्रवाल मयंक पांडे विनय वर्मा उमंग सिंह पार्टी के सक्रिय सदस्य बने इस अवसर पर आगरा मंडल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन सौली ने कहा की फिरोजाबाद की राजनीति एक जगह केंद्रित हो गई है जिन पर नगर की जनता ने आंख बंद कर विश्वास किया वह सरकारी ठेके,जमीन इंडस्ट्रीज,मेडिकल कॉलेज कब्जाने में लगे हैं कोई सुनने वाला नहीं है इसलिए इस राजनीति को बदलने के लिए बसपा के साथ आए युवा मंडल सचिव राजीव बर्मा उर्फ आशु ने कहा कि अन्य राजनीतिक दल जिन जातियों के वोट तो लेते हैं परंतु उन्हें भागीदारी और सम्मान नहीं देते जबकि बहुजन समाज पार्टी जैसी जिसकी संख्या भारी वैसी उसकी हिस्सेदारी की स्पष्ट नीति पर काम करती है

Subscribe to my channel