IC News and Media House Private Limited


बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News दिनकर जयंती पर पगडंडी द्वारा होगा हिंदी पखवाड़ा सह सम्मान समारोह

रिपोर्टर गुड्डू कुमार जमुई बिहार

जमुई  समग्र भारत न्यास के साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रकल्प पगडंडी जमुई की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक पगडंडी के अध्यक्ष डॉ. रविश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में पगडंडी जमुई के मार्गदर्शक मंडल, पदाधिकारी तथा कार्यसमिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।बैठक में पूर्व के वर्षों की भाँति इस वर्ष भी हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती 24 सितम्बर को मनाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में एक कवि गोष्ठी का आयोजन करने पर भी विचार किया गया। साथ ही इस अवसर पर सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। पगडंडी जमुई के अध्यक्ष डॉ. रवीश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पगडंडी के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह को कार्यक्रम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बिहार के वरिष्ठ साहित्यकार व गिधौरिया बोली के कवि ज्योतीन्द्र मिश्र के संरक्षण में सम्मानित होने वाले सदस्यों के चयन के लिए एक चयन मंडल का गठन भी किया गया है। यह कार्यक्रम जमुई जिला मुख्यालय में आयोजित होगा। कार्यक्रम स्थल की जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। इस बैठक में पगडंडी जमुई के मार्गदर्शक मंडल सदस्य ज्योतीन्द्र मिश्र एवं संदीप कुमार आचार्य, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सचिव अरुण कुमार आर्य, मीडिया प्रवक्ता रोहित कुमार, संगठन सचिव सुशांत साईं सुन्दरम, सदस्य सुनील कुमार मिश्र, पुरुषोतम कुमार सिंह, चुनचुन कुमार, मनीष नंदन एवं ब्रजेश भारती उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button