मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News सफलता कि कहानी -विकास यात्रा मध्यप्रदेश में अब तक हुआ 210निर्माण कार्यों का लोकार्पण |विकास यात्रा में आमजनता को मिली 30करोड़ 22लाख के निर्माण कार्यों की सौगात

रिपोर्टर प्रदीप मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा जिले में 5फरवरी से जोर सोर से विकास यात्रा सुरु की गयी है जिले के सभी 08विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा लगातार जारी है विकास यात्रा में 5फरवरी से 11फरवरी तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 30करोड़ 22लाख रूपये के 210निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है इसमें स्वास्थ्य केंद्र आँगनवाड़ी केंद्र भवन शाला कक्ष सी सी रोड गौशाला नाली निर्माण नल जल योजना सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल है इस विकास यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह मंत्री खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं सांसद श्री जनार्दन मिश्र आमजनता के बीच विकास यात्रा का संदेश देने के लिए इसमें शामिल हो चुके है इनके साथ साथ पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेंद्र शुक्ला रीवा विधायक सेमरिया श्री केपी त्रिपाठी विधायक गुढ़ श्री नागेंद्र सिंह विधायक सिरमौर श्री दिब्यराज सिंह विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल विधायक मनगवा श्री पंचूलाल प्रजापति तथा विधायक त्योंथर श्री श्यामलाल द्विवेदी प्रतिदिन अपनें क्षेत्र की विकास यात्रा में शामिल हो रहें है विकास यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल उपाध्यक्ष श्री प्रणव प्रताप सिंह जिला पंचायत के सदस्यगण तथा अन्य पंचायत पदाधिकारी सक्रिय सहभागिता निभा रहें है इस संबंध में कलेक्टर श्री मनोज पुष्प नें बताया कि शासन की मंसा के अनुरूप जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जारी विकास यात्रा में जनप्रतिनिधिगण विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर रहें है विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 263लाख के 49कार्यों तथा रीवा विधानसभा क्षेत्र में 226लाख के 13कार्यों का लोकार्पण किया गया है विधानसभा मनगवा में 185लाख के 45कार्यों तथा विधानसभा क्षेत्र देवतालाब में 221लाख के 15कार्यों का लोकार्पण किया गया है विकास यात्रा में विधानसभा मऊगंज में 864लाख के 9निर्माण कार्यों तथा त्योंथर में 294लाख के 14निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया है विधानसभा क्षेत्र सेमरिया में 718लाख के 55कार्यों तथा विधानसभा क्षेत्र सिरमौर मे 251लाख के 10कार्यों का निर्माण किया गया है विकास यात्रा के माध्यम से आमजनता को 210निर्माण कार्यों की सौगात मिली है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button