ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा परिशा शर्मा ने जिला बाल कल्याण परिषद का किया औचक निरीक्षण ख़बरची

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  20 सितंबर  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा परिशा शर्मा ने आज जिला बाल कल्याण परिषद का औचक निरीक्षण किया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा परिशा शर्मा ने सबसे पहले अटेली में स्थित मिनी बाल भवन का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मिनी बाल भवन अटेली की पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर नई बिल्डिंग बनाने के लिए उपायुक्त मोनिका गुप्ता से बैठक कर नई बिल्डिंग बनवाने के लिए विचार विमर्श किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद उपाध्यक्षा परिशा शर्मा ने बाल भवन नारनौल में चलाई जा रही सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया तथा सभी गतिविधियों प्रशंसा की। इसके बाद उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र में जाकर वहां दाखिल मरीजों का हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए तथा उनको नशा छोड़ने का अनुरोध किया। इस अवसर पर पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, लेखाकार मनीष कुमार, लिपिक सुरेन्द्र शर्मा एवं आर्चरी कोच बलवान सिंह, परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button