झारखंडराज्य

Jharkhand News सी पी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. सी पी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें राज्यपाल हैं.

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

सी पी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. सी पी राधाकृष्णन झारखंड के 11वें राज्यपाल हैं. रमेश बैस अब महाराष्ट्र के गवर्नर होंगे. इससे पहले महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 प्रदेशों में नये राज्यपाल की नियुक्ति की है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल और रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पूर्व न्यायाधीश एस अब्दुल नजीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल, सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर, ला गणेशन को नागालैंड, राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार और फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डॉ. बी.डी. मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है. इससे पहले डॉ. बी.डी. मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button