ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Madhya Pradesh News रतलाम में केलकच्छ में माही पुल पर दरार, रेड अलर्ट जार

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

अवकाश घोषित किया गया है।
रतलाम में केलकच्छ में माही पुल पर दरार, रेड अलर्ट जारी।
रतलाम। जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुआ महावर्षा का दौर रविवार को भी जारी रहा। रिमझिम-तेज वर्षा से जिला गत वर्ष से काफी आगे निकल गया है। नदी-नाले उफनने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं। धोलावड़ डैम में क्षमता से अधिक पानी संग्रहित होने पर गेट खोलकर पानी बहाया जा रहा है। बाजना-केलकच्छ मार्ग पर खीरपुर में माही नदी पर बने पुल के ऊपरी भाग में दरार आ गई है। जानकारी मिलने पर बाजना पुलिस मौके पर पहुंची और आवागमन बंद करवा दिया।


अलर्ट के चलते कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने सोमवार को स्कूलों और आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है। इस वर्ष अब तक औसत 1185.63 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह गत वर्ष की तुलना में 63.53 मिमी ज्यादा है। जिले की कुल सामान्य वर्षा 918.3 मिमी है। रविवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए बीते चौबीस घंटों के दौरान जिले में औसत 190.50 मिमी पानी बरसा।
आलोट तहसील में 39 मिमी, जावरा में 121 मिमी, ताल में 183 मिमी, पिपलौदा में 190 मिमी, बाजना में 282 मिमी, रतलाम में 242 मिमी, रावटी 262 मिमी, सैलाना तहसील में 205 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

गत वर्ष की तुलना में आलोट तहसील में 145 मिमी, जावरा में 171 मिमी, पिपलौदा में 73 मिमी, सैलाना तहसील में 37 मिमी पानी कम बरसा है। जबकि ताल में 40 मिमी, बाजना में 643 मिमी, रतलाम में 94 मिमी, रावटी में 157 मिमी पानी ज्यादा बरस चुका है। झाली तालाब, हनुमान ताल लबालबशहर के कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब लबालब होने के बाद अब पानी बाहर सड़क तक आ गया है।


कई घरों के साथ पेड़, बिजली पोल धराशायी
सिमलावदा। भारी वर्षा से कई कस्बों का संपर्क गांव से कट गया है। गांव के इमली चौक में वर्षों पुराना इमली का पेड़ धराशायी हो गया। इससे आसपास के कई विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। गांव में पूरी रात बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कई कच्चे घर भी वर्षा के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। सिमलावदा-शिवपाड़ा के मध्य पुलिया पार करने के दौरान एक मोटर साइकिल पानी के तेज बहाव में बह गई। युवक समय रहते बाइक छोड़कर पुल से निकल आया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button