झारखंडराज्य

Jharkhand News धनबाद शहर के बैंकमोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंटर प्वाइंट के ऊपरी तल में एक बार फिर से लगी आग तत्काल इसकी सूचना बैंक मोर थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी गई।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

धनबाद शहर के बैंकमोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंटर प्वाइंट के ऊपरी तल में एक बार फिर से लगी आग तत्काल इसकी सूचना बैंक मोर थाना एवं अग्निशमन विभाग को दी गई। समय रहते अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। आग की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आग लगी का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि दूसरे तल्ले में जूते की दुकान में शार्ट सर्किट के वजह से आग लगी और बिल्डिंग की अग्निसमन सुविधा अच्छी होने के कारण आग लगते ही अपने आप पानी की बौछार हुई और आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन की टीम भी समय पर पहुंच गई थी।

आग लगी में कोई जान माल का हानि नहीं हुआ है। बैंक मोड़ थाने के थानेदार डॉ पी के सिंह भी घटनास्थल पहुंचे हुए थे और स्वयं अंदर फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button