IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News भाई- बहन ने मिलकर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार : टी.आर.सिंधल बिबलसर ।

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालौर : निकटवर्ती गाँव बिबलसर के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्वतंत्र पत्रकार टीलाराम सिंधल ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार बाजार में भी खुशियां लेकर आया। मुख्य बाजार में आज तड़के से ही राखियों और मिठाइयों की दुकानें खुल गई। सुबह से ही इन पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। लोगों ने राखियों के साथ जमकर मिठाइयां खरीदी। बाजार में गिफ्ट की दुकानों पर भी महिलाओं और बच्चों की भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा नारियल के साथ फल-फ्रूट आदि भी जमकर बिके। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में नारियल और फल— फ्रूट जरूर महंगे दामों में बिके। आकोली गाँव के स्टेशन रोड़ पर फल विक्रेता रतन माली और विक्रम भाई ने बताया कि सब्जियां जरूर सस्ती है। लेकिन रक्षाबंधन को देखते हुए बाजार में पानी के नारियल 30 रुपए से लेकर 50 रुपए तक में बिक रहे है। वहीं फल – फ्रूट भी डेढ़ से दो गुना अधिक दामों में बिक रहे है। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर जगह-जगह पर भाई-बहन ने मिल कर पर्व का आनंद लिया।समाजसेवी टीलाराम सिंधल के बहिन पवनी देवी ने अपने भाई टीलाराम सिंधल की कलाई पर राखी बांधी एवं सुरक्षा का वचन लिया। सिंधल ने उज्जवल भविष्य की कामना की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button