IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News खंता पिकनिक स्पॉट से बालू का अवैध खनन शुरू रात के अंधेरे में हो रहा है खनन

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

म्योरपुर थाना क्षेत्र के खंता पिकनिक स्पॉट पर एक बार फिर बालू का अवैध खनन शुरू होने से पिकनिक स्पॉट पर ग्रहण लगना शुरू हो गया है । 10 दिन से रात के अंधेरे में पिकनिक स्पॉट से ट्रैक्टर से बालू का खनन कर गंतव्य तक डूलान किया जाने लगा है। जिससे पिकनिक स्पॉट कि सुंदरता को नुकसान पहुंच रहा है ।कुछ माह तक अवैध खनन बन्द था लेकिन एक बार फिर अवैध खनन शुरू होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आने लगे हैं ।
अवैध खनन कैसे हो जा रहा यह बड़ा प्रश्न है। खनन माफियाओं की अवैध खनन करने की हिम्मत कैसे हो रही है ।ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या म्योरपुर में खनन माफिया एक बार फिर अपना पांव जमा चुके हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मैं इसे दिखवाता हूं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button