उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नियमों का पालन करते हुए यात्रियों से अधिक किराया न वसूले

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   जनपद हरदोई में रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, चेहल्लुम को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाते हुए चालक व परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया | सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन दयाशंकर सिंह ने जिंदपीर चौराहा, नुमाइश मैदान, प्राइवेट बस अड्डा के अलावा टेंपो वॉइस टैक्सी स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाते हुए चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग न करने, यात्रियों से अधिक किराया न वसूलने, अश्लील गाना ना बजाने को निर्देशित किया है | उन्होंने कहा कि त्योहारों पर यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने ने की शिकायते प्राप्त होती हैं तो, परिचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी | यातायात निरीक्षक बीके मिश्रा ने चालक व परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने को निर्देशित किया | वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने बताया कि डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए हरदोई से संडीला के मध्य चेकिंग अभियान चलाया, अभियान के दौरान दो पिकअप समेत आठ वाहनों का चालान किया, बताया कि इन वाहनों पर ढाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button