उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News सोनपापड़ी फैक्ट्री पर खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, भरे नमूने

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को रामापुर क्षेत्र के पनगी खुर्द के समीप एक फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में बनी अधबनी सोनपापड़ी मिली, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य कौशलेन्द्र शर्मा ने बताया कि रामापुर में अवैध मिठाई की फैक्ट्री संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य के अलावा टीम के कई सदस्यों ने सोनपापड़ी की फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां पर शैलेंद्र कुमार वर्मा निवासी जबलापुर थाना पिसावां जनपद सीतापुर के द्वारा बिना लाइसेंस के सोनपापड़ी फैक्टरी संचालित करता मिला। छापा मारी के दौरान टीम को फैक्टरी में काफी गंदगी मिली। मौके पर टीम ने कुल पांच नमूने मैदा, चीनी, सोन पापड़ी, सैफोलाइट (अपमिश्रक) और रिफाइंड सोयाबीन तेल के लिए। मौके पर 29 क्विंटल चीनी, 350 किलो मैदा, 425 किलो तैयार सोनपापड़ी, 26 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेल (364 लीटर) को सील कर दिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीती वर्मा, कुलदीप कुमार दीक्षित, विपिन कुमार सिंह, नत्थू कुशवाहा शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य ने कहा कि फैक्टरी बिना लाइसेंस के चलते पाई गई। वहां पर गंदगी पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button