उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News शहर में यातायात व्यवस्था चरमराई, छाउछ चौराहा पर एक घंटे से ज्यादा जाम

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी त्योहार पर यातायात पुलिस के इंतजाम काम नहीं आ रहे हैं। छाउछ चौराहे पर वाहन चालकों काे एक घंटे से अधिक समय तक जाम से जूझना पड़ा। भाई के घर जा रही बहनों को भी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। जाम के समय छाउछ चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात के बेहतर संचालन का दावा बृहस्पतिवार को खाेखला साबित हुआ। लखीमपुर-गोला रोड के छाउछ चौराहे पर दोपहर 1:20 बजे भीषण जाम लगा। राजापुर, गोला, बेहजम और शहर के अंदर से आने वाले वाहन चालक जाम में फंसे थे। दोपहिया और पैदल आ- जा रहे राहगीर भी जाम से परेशान दिखे। दोपहर के समय लगे जाम में कई स्कूली वाहन भी फंसे नजर आए। बच्चे परेशान रहे। जाम के समय चौराहे पर यातायात पुलिस नजर नहीं आई। ओवरब्रिज निर्माण में जुटे लोग ही यातायात बहाल करने की व्यवस्था संभाल रहे थे। वाहनों को आगे बढ़ाया गया। चालकों की मनमानी भी जाम न खुलने का कारण बनी। छाउछ चौराहे पर जाम की यह स्थिति एक !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button