उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News चिकित्सक व स्टाफ नर्सों के सेवा समाप्ति की संस्तुति

जिला महिला अस्पताल में इलाज न मिलने से महिला की मौत का मामला

रिपोर्टर दिलीप चन्द्र फैजाबाद उत्तर प्रदेश

अयोध्या :  जिला महिला अस्पताल में 16 जुलाई को इलाज न मिलने से हुई महिला की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सक व दो स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के पत्नी के इलाज में लापरवाही के बाद हुई मौत के मामले में जांच के बाद चिकित्सक डॉ फरहीन परवेज व स्टाफ नर्स संगम गुप्ता और कुमकुम को दोषी ठहराया गया था। इस बीच मृत महिला के पति अखिलेश मिश्रा ने स्टाफ नर्सों पर कार्रवाई न करने की मांग करते हुए सीएमओ को पत्र लिखा था। सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आरोपी चिकित्सक व स्टाफ नर्सों की सेवा समाप्ति के लिए संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है। इसके बाद कार्रवाई के लिए मिशन निदेशक को पत्र भेजा जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button