उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना न्यू आगरा के अशोफा हॉस्पिटल मोड़ के पास एक दबंग ऑटो चालक और उसके अन्य साथियों ने दूसरे ऑटो चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की।

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

दबंगो ने ऑटो चालक को उसी के ऑटो में डालकर दबंग उसे जंगलों में ले जाने लगे। ऑटो चालक की चीख पुकार सुनकर वहीं के लोगों ने दबंगों के चुंगल से छुड़ाया। ऑटो चालक ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।।Vo.1. थाना न्यू आगरा के अशोका हॉस्पिटल मोड़ के पास एक दबंग ऑटो चालक की दबंगई दूसरे ऑटो चालकों पर हावी है दबंग ऑटो चालक आए दिन मारपीट करता है और स्टैंड के सभी ऑटो चालकों से अवैध वसूली भी करता है। देर रात पीड़ित ऑटो चालक मनीष अपने टेंपो में सो रहा था तभी दूसरा दबंग ऑटो चालक राममूर्ति अपने अन्य साथियों के साथ आया और मनीष के साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। राम मूर्ति मनीष को उसी के टेंपो में डालकर जंगलों में ले जाने लगा। मनीष की चीख पुकार सुनकर और भी ऑटो चालक इकट्ठे होकर पहुंच गए और दबंग ऑटो चालक राम मूर्ति के चुंगल से मनीष को मुक्त कराया। पीड़ित ने इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पीड़ित मनीष का आरोप है के दबंग राम मूर्ति अपराधी किस्म का व्यक्ति है और कई थानों में मुकदमे भी दर्ज हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button