उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News आगामी त्यौहार श्री कृष्ण व चेहल्लुम त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा की गयी पीस कमेटी की बैठक

रिपोर्टर सुभाषच चंद्र यादव सोनभद्र उत्तर प्रदेश

क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ0 चारू द्विवेदी द्वारा थाना ओबरा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी व चेहल्लुम त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/पत्रकार बन्धुओं/गणमान्य व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button