Uttar Pradesh News गाजियाबाद तहसील में दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
चेंबर में बैठे वकील खाना खाते वक्त दो अज्ञात बदमाशों ने कनपटी पर गोली मारी और बदमाश मौके से फरार। बुधवार को चेंबर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या। वारदात के वक्त वकील अपने चेंबर में खाना खा रहे थे तभी दो अज्ञात बदमाश पैदल आए। उन्होंने वकील की कनपटी पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। गोली लगते ही वकील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सभी वकील इकट्ठा हो गए। तभी मौके पर पहुंचे पुलिस जांच कर रही है। पता चला कि शुरू हुई जांच में वकील के साले पर हत्या का शक है। प्रदेश में वकीलों के प्रदर्शन चलते आज तहसील में काफी पुलिस फोर्स तैयार थी। इसके बावजूद हमलावर हत्या करके मौके से फरार हो गए। इस हत्या को लेकर पुलिस फोर्स सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। सिहानी गेट थाना क्षेत्र की सदर तहसील के चेंबर नंबर 95 में यह वारदात हुई है। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे मनोज चौधरी 35 वर्ष अपने चेंबर में खाना खा रहे थे। इनके साथ अन्य तीन लोग भी बैठे हुए थे। तभी दो अज्ञात बदमाश चेंबर के अंदर घुस आए। जब तक कोई कुछ समझ पाता उन बदमाशों ने मनोज चौधरी की कनपटी पर गोली मारी। गोली मारते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने से वकील मनोज चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने से तहसील परिषद में भगदड़ मच गई। चेंबर में बैठे लोग चीखते हुए बाहर की और भागे। वही गोली की आवाज सुनकर भगदड़ सी मच गई। मामले की जानकारी पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर दिनेश कुमार पी, डीसीपी निपुण अग्रवाल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद वकील का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चेंबर में मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। और पुलिस फोर्स घटनास्थल पर मौजूद है जांच पड़ताल की जा रही है। शाले पर हत्या का शक का मामला नजर आ रहा है। हत्या की घटना की वारदात को लेकर सभी वकील आक्रोश में नजर आ रहे हैं। वकील की हंगामा की आशंका के मध्य नजर कई थानों की पुलिस फोर्स तहसील परिसर के आसपास तैनात कर दिया गया है। हत्या किस वजह से हुई। अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि शुरुआती जांच में पता चला है कि मनोज चौधरी अपने साले नितिन डागर के साथ इस चेंबर पर बैठे थे। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। वारदात के बाद से नितिन डागर लापता है। इसलिए इस पर वारदात का शक है। फिलहाल पुलिस टीम नितिन डागर को खोज रही है। मनोज चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव भी लड़ चुके है। अभी इस घटना की मामले की जांच चल रही है।

Subscribe to my channel