उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चोरी हुई ई – रिक्शा के लिए चौकी का चक्कर लगा रहे भुक्तभोगी, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

 रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी भेलूपुर थाना अंतर्गत संकुल धारा पोखरा से चंद कदम दूरी पर हौसला बुलंद चोर ने ई रिक्शा उड़ा दिया। पीड़ित के अनुसार चौकी से कुछ ही दूरी पर उसका घर है और घर के सामने ही 26 अगस्त की रात अपना ई रिक्शा खड़ा कर लाक करके सोने चला गया। वही सुबह घर के बाहर से ई रिक्शा गायब मिला। जिसकी शिकायत शंकुल धारा चौकी पुलिस से इसकी शिकायत की गई। इस मामले में 28 अगस्त को पंजीकृत किया गया। भुक्तभोगी दिलीप वर्मा का कहना है, कि ई रिक्शा ढूंढने के लिए पुलिस के कहने पर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और पुलिस को दिया गया। अब पुलिस के लोग सहयोग करने और ई रिक्शा ढूंढने के बजाए खुद ई रिक्शा ढूंढने की बात कह चौकी से लौटा दिया। भुक्तभोगी दिलीप वर्मा ने कहा कि हमने कर्जा लेकर टोटो निकाला था और ₹7000 हर महीने कर्ज को भरते हैं अब हम लोग कहां से कर्ज भर पाएंगे। उन्होंने पुलिस और मीडिया से मदद करने की गुहार लगाई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button