ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Bihar News कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन का वाहक होगा हरियाली कार्ट बेवसाइट

रिपोर्टर मनोज कुमार जहानाबाद बिहार 

बिहार के हुलासगंज स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज जहानाबाद के छात्र अमित कुमार राज और सह संस्थापक अंजली कुमारी द्वारा स्टार्टअप के माध्यम से पारंपरिक कृषि के तौर-तरीकों को आधुनिक बनाने के लिए हरियाली कार्ट नामक जो शॉपिंग वेबसाइट बनाया गया जिससे कृषि को नया आयाम दिया जा सकता है।इनके उत्पादों में स्मार्ट सिंचाई प्रणाली,ड्रोन, तापमान पूर्वानुमान आदि शामिल हैं।इससे किसानों के उत्पादकता में वृद्धि करने संसाधनों की रखवाली करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। अब  सपना साकार होता नजर आ रहा है। दोनों मिलकर हरियाली कार्ट के प्रोजेक्ट को आर्थिक रूप से मदद कराने के लिए जो प्रयास किया वह सफल हो गया है तथा आईआईटी पटना के इनक्यूबेशन सेंटर से फंडिंग भी प्राप्त  हो गई ।तथा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आईआईटी पटना के तरफ से इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट भी मिल गया है। गौरतलब है कि अमित कुमार राज एवं अंजलि दोनों इस कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्र हैं को आईआईटी पटना से मिले सहयोग से उनके जो सपने हैं उसमें पंख लग गया है। अब केवल उड़ान भरने की देर है। उन्होंने बताया कि हरियाली कार्ट को नई दिशा देना है तथा तकनीक को अपग्रेड कर किसानों को स्मार्ट खेती में सहयोग करेंगे। इनके कोशिशों को जहानाबाद इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ द्वारिका दास तथा प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज शशांक प्रकाश द्वारा इसे कॉलेज के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताई है। तथा बताया कि इनके लगन और धैर्य का ही प्रतिफल है जिसके विकास से बिहार के किसानों को नई दिशा एवं ऊर्जा मिलेगी।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button