उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News रक्षाबंधन का शास्त्रीय निर्णय एवं शुभ मुहूर्त

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश

इस वर्ष 2022की तरह ही 2023 का भी निर्णय है..30 अगस्त 2023 दिन बुधवार को दिन में 10बजकर 13 मिनट तक चतुर्दशी तिथि है, उसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ हो रही है, जो अगले दिन 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार को प्रातः 7 बजकर 46 मिनट तक है। अब विचार करते हैं भद्रा की तो 30अगस्त को दिन में 10:13 से भद्रा शुरू हो रहा है और रात्रि 8:58 तक भद्रा रह रहा है, जिसके कारण भद्रा काल में रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त नहीं है। 30 अगस्त को भद्रा समाप्ति (रात्रि 9 बजे) के बाद ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त प्रारम्भ हो रहा है जो अगले दिन यानि 31अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 7 बजकर 46 मिनट तक रह रहा है,इसलिए 31 अगस्त को उदय व्यापनी पूर्णिमा तिथि में ही रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जायेगा। 30 अगस्त को भद्रा के कारण रक्षाबंधन नहीं होगा। भद्रा काल में रक्षाबंधन वर्जित है। वाराणसी से प्रकासित सभी पंचाँग में एक मत से ” भद्रान्ते रक्षाबंधनं ” लिखा है इसलिए बुद्धिमान जन 31 अगस्त को प्रातः काल में रक्षाबंधन कर लें। कथा प्रवक्ता ब्यास दिनेश जी महाराज जी अयोध्या धाम ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button