ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी करना सुनिश्चित करें – डॉ. सिडाना

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को समय पर वेतन जारी करना सुनिश्चित करें। आदिम जाति कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए 700 नवपदस्थ शिक्षकों का विगत 6 माह से वेतन जारी नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल वेतन जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसी प्रकार पेंशन आदि के प्रकरणों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समय पर निराकृत करें। लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण करें। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना, बैगा आहार अनुदान योजना सहित शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के शतप्रतिशत हितग्राहियों के डीबीटी तथा ई-केवाईसी की कार्यवाही भी जल्द पूर्ण करें। मध्यान्ह भोजन योजना के तहत अगस्त माह के खाद्यान्न का शतप्रतिशत उठाव कराएं। संबंधित अधिकारी मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की सतत मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित मीनू का पालन सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार वितरण तथा सांझा चूल्हा कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जो वन अधिकार पट्टा बन चुके हैं उन्हें संबंधित हितग्राहियों को वितरित करें। साथ ही अपात्र किए गए आवेदकों को कारण सहित लिखित सूचना दें। स्कूल छात्रावास सहित अन्य शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। राजस्व विभाग सीमांकन तथा बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करें। सीमांकन में रोवर मशीन का उपयोग करें। बैठक में कलेक्टर ने टीएल प्रकरण, आंगनवाड़ी केन्द्रों की मरम्मत, प्रधानमंत्री आवास आवंटन, बस्ती विकास योजना, न्यायालयीन प्रकरण तथा पुस्तक वितरण आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। समय पर पूरा करें हालोन परियोजना बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने हालोन डेम परियोजना की विस्तार से समीक्षा करते हुए प्रोजेक्ट को समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवम्बर माह तक सिंचाई के लिए पानी छोड़ने का लक्ष्य रखते हुए कार्य करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सभी शालाओं की वाटर ड्रिकिंग यूनिट ठीक कराएं। बैठक में कलेक्टर ने खाद तथा यूरिया की उपलब्धता एवं वितरण की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसडीएम तथा तहसीलदार खाद, यूरिया वितरण की सतत समीक्षा करें। विक्रय केन्द्रों के स्टॉक की भी जांच करें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button