Madhya Pradesh News भक्ति रस में डूबा महेश्वर – हजारों श्रद्धालुओं हुए यात्रा में शामिल
शाही ठाठ से भगवान काशी विश्वनाथ ने किया नगर भ्रमण

रिपोर्टर जय खत्री खरगोन मध्य प्रदेश
श्रावण के अंतिम सोमवार भगवान काशी विश्वनाथ प्रजा का हाल जानने के लिए शाही पालकी में होकर सवार नगर भृमण पर निकले । दोपहर 3 बजे भवानी माता मंदिर में दयालु गुरू ने ध्वज पूजन कर भगवान काशी विश्वनाथ की शाही सवारी का शुभारंभ किया । इसके बाद शाही सवारी बस स्टैंड से काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई । जय स्तम्भ चोराहे पर भगवान काशी विश्वनाथ और स्वयम्भू भगवान कालेश्वर महादेव का मिलन हुआ । जहां नगर परिषद की पुष्प वर्षा के साथ श्रद्धालुओं ने बोल बम के नारे के जय घोष से क्षेत्र गूंज उठा। पूरा महेश्वर पलक पावड़े बिछाकर भगवान काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखा। जहां से शाही सवारी निकली वहां सबकुछ थम सा गया । महिला बच्चे बुजुर्ग युवा सब भगवान की भक्ति में लीन नजर आए । हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान काशी विश्वनाथ की शाही सवारी में शामिल होकर फिर इसे ऐतिहासिक यात्रा बना दी । शाही सवारी में सबसे पहले भगवान का ध्वज के बाद आदिवासी नृत्य , माँ रेवा केवट समाज की झांकी , भगवान सहस्त्रार्जुन झांकी , रथ पर विराजित भगवान शिव , अखाड़ों में हैरतअंगेज करतब , राधा कृष्ण का नृत्य , भजन संध्या , बालिकाओं की अखाड़ों में प्रस्तुति , हनुमानजी की प्रस्तुति , कहार समाज की बॉडी बिल्डिंग प्रस्तुति आदि प्रमुख आकर्षण का केंद्र रही । जय स्तम्भ चोराहे पर अपना ग्रुप द्वारा 5 क्विंटल साबूदाने की प्रसादी का वितरण किया । वही नगर परिषद द्वारा 1 क्विंटल से अधिक फूलों से जेसीबी पर सवार होकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव , उपाध्यक्ष सचिन शर्मा , पार्षद शैलेन्द्र जैन , स्वप्निल गुप्ता आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । वही अर्जुन सिंह ठाकुर मित्र मंडल द्वारा सेवफल का वितरण कर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पूरे रास्ते भर एक दर्जन से अधिक मंडलो द्वारा द्वारा स्टाल लगाकर भगवान का स्वागत किया। दयालु मित्र मंडल के अध्यक्ष हेमंत जैन सहित पूरा मंडल व्यवस्था मे नजर आया। खबर लिखे जाने तक शाम 6 बजे सियाराम केंटीन तक शाही सवारी पहुँची ।
भगवान काशी विश्वनाथ और भगवान कालेश्वर महादेव के मिलन पर हजारों श्रद्धालुओं ने शाही सवारी में शामिल होकर बोलबम के नारे लगाए ।
भगवान काशी विश्वनाथ ।
स्वयम्भू भगवान कालेश्वर महादेव।
बालिकाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
श्रद्धालु नृत्य करते नजर आए।
कहार बन्धुओ ने बाड़ी बिल्डिंग की प्रस्तुति दी
Subscribe to my channel