उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कबीर मठ महंत ने कैंट स्टेशन के डायरेक्टर को सौंपा पत्रक, बोले, बोर्ड न होने से भटक रहे अनुयायी, आटो वाले वसूलते हैं डबल किराया

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  कबीरचौरा स्थित कबीर मठ मूलगादी मठ के महंत विवेक दास ने सोमवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर को पत्रक सौंपा। उन्होंने स्टेशन पर कबीर मठ का एक निर्देश बोर्ड लगाने की अनुमति मांगी। बताया कि बोर्ड न होने की वजह से कबीर मठ में दर्शन के लिए आने वाले भक्त व श्रद्धालु भटक जाते हैं। उन्हें परेशानी होती है। यदि रेलवे अनुमति दे को कबीर मठ प्रशासन की ओर से बोर्ड लगवा दिया जाएगा। उनका कहना रहा कि कबीर मठ लोगों की आस्था व पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र है। इसलिए यहां हर साल भारी तादाद में देश व दुनिया भर से अनुयायी व भक्त आते हैं। अनुयायी वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद भटक जाते हैं। कबीर मठ के नाम पर आटो व सवारी वाहन चालक उन्हें कबीर की जन्मस्थली लहरतारा ले जाते हैं। वहां जाने के बाद जब लोगों को पता चलता हैं कि कबीर मठ कबीरचौरा पर है, तब दोबारा उन्हें आना पड़ता है। इससे लोगों का समय और किराया अधिक लगता है। वहीं अनुयायियों को परेशानी भी झेलनी पड़ती है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्टेशन पर बोर्ड लगाने की अनुमति मांगी। कहा कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोई स्थान चिह्नित करके बता दिया जाए, वहां कबीर मठ प्रबंधन की ओर से बोर्ड लगवा दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button