उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News “थाना लोनी पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्कर किए गिरफ्तार,कब्जे से भारी मात्रा गांजा बरामद”

रिपोर्टर फरमान खान गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा निठौरा रोड पर चेकिंग के दौरान दो शातिर गांजा तस्कर आबिद पुत्र फैय्याज निवासी गुराना रोड गली नं0 8 विजय नगर कस्बा व थाना बडौत जिला बागपत, नौशाद पुत्र इकबाल निवासी अमीर मैडीकल वाली गली अशोक बिहार कस्बा व थाना लोनी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 30 किलो 620 ग्राम अवैध गांजा ( अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये ) तथा घटना में प्रयुक्त गाडी वोक्सवैगन वेन्टो कार बरामद हुई। पूछताछ के दौरान बताया कि वे मुन्नीगुडा उडीसा से गांजा खरीदकर लाते है तथा जाफराबाद दिल्ली क्षेत्र में गांजे को बेच देते है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्यय ने बताया की थाना लोनी की पुलिस टीम के द्वारा निठोरा रोड पर चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान एक वेंटो कार आती दिखाई थी। जिसको रोक कर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें दो व्यक्ति दिखाई दिए दोनों से ही पूछताछ की गई और कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया जिसकी तोल करने पर 30 किलो से ज्यादा गांजा निकला।पूछताछ के दौरान बताया कि वे मुन्नीगुडा उडीसा से गांजा खरीदकर लाते है तथा जाफराबाद दिल्ली क्षेत्र में गांजे को बेच देते है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button