Madhya Pradesh News शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल जोन के 8 जिलों के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन
प्रशिक्षण उपरांत 5 बेस्ट ट्रेनीस को उप पुलिस अधीक्षक द्वारा शील्ड प्रदाय की कर बधाई दी गई।

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल, मध्यप्रदेश
डायल112/100 सेवा को और बेहतर बनाने एवं शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर भोपाल जोन के 8 जिलों के अधिकारियों का आज एक दिवसीय प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन नए पुलिस कण्ट्रोल रूम भोपाल में किया गया, जिसमें भोपाल जोन के जिला भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल एवं रायसेन के थाना प्रभारी, उप निरीक्षक एवं प्रभारी (रेडियो) समेत करीब 100 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन निरीक्षक रेडियो मनोज बैस द्वारा किया गया। सेमिनार का शुभारंभ पुलिस उपायुक्त मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा उद्बोधन के साथ किया गया। उद्बोधन में कपूर ने डायल 100 को मध्यप्रदेश पुलिस की सबसे लोकप्रिय व महत्वकांक्षी सेवा बताया एवं कहा कि डायल 100 ने आमजनता में बेहतर छवि बनाई है एवं आमजन की त्वरित मदद कर अपराधों मे कमी व व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डायल 100 में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मी को हमेशा सजग एवं संवेदनशील रहने की आवश्यकता है साथ ही आधुनिक होने के साथ-साथ तकनीकि रुप से निपुण व स्मार्ट होना आवश्यक है। सेमिनार मे पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन भोपाल शशांक गर्ग द्वारा डायल 100 सेवा की उपयोगिता एवं ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों के कर्तव्यों व जवाबदेही के बारे मे बताया, साथ ही तकनीकि जानकारी दी गई। प्रशिक्षक राजेन्द्र सक्सेना द्वारा इमोशनल इंटेलिजेंस ,एंगर मैनेजमेंट वर्क लाइफ, टाइम रेस्पॉन्स, तथा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई एव्ं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पूछे गये सवालों व शंकाओ का प्रशिक्षक द्वारा जवाब देकर समाधान किया गया। डायल 100 का प्रशिक्षण निरीक्षक रेडियो मनोज बैस, निरीक्षक रेडियो श्री देवेन्द्र परिहार, उप निरीक्षक रे गजेन्द्र रघुवंशी, अनिता गौड़ एवं प्रदीप चौहान दिया गया एवं प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।




Subscribe to my channel