उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Uttar Pradesh News आजमगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव – सपा की साइकिल पंचर, घोसी में खिलेगा कमल

भारतीय जनता पार्टी जनमानस की आवाज बन चुकी है और जनता कमल के साथ-डिप्टी सीएम

रिपोर्टर करन राय आजमगढ़ उतर प्रदेश

आजमगढ़ मऊ जिले के घोसी उपचुनाव में कमल खिलेगा। सपा की साइकिल पंचर हो चुकी है। यह उपचुनाव 2024 ही नहीं 2027 का भी शंखनाद है। उक्त बातें डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने रविवार को आजमगढ़ के मंदुरी हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। जिले में आयोजित बैठक स्थगित हो जाने के चलते वे मंदुरी से सड़क मार्ग द्वारा मऊ के घोसी रवाना हो गए। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनमानस की आवाज बन चुकी है और जनता कमल के साथ है। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की साइकिल पंचर थी और एक बार फिर घोसी उपचुनाव में यह पंचर होगी। समाजवादी पार्टी को उन्होंने अस्त होता हुआ सूरज बताया। केशव मौर्या लखनऊ से सीधे मंदुरी हवाई अड्डा पहुंचे। घोसी जाने के पूर्व जिले में डिप्टी सीएम द्वारा विभागीय विकास कार्याे की समीक्षा भी करनी थी लेकिन अंतिम समय में समीक्षा बैठक का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। मंदुरी हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button