उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ तहसील रामनगर के बाढ़ प्रभावित गांवो का और राहत केंद्रों का निरीक्षण किया।

रिपोर्टर मो ज़ैद सूरतगंज बाराबंकी उत्तरप्रदेश  

जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को खाद्य रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ तहसील रामनगर के बाढ़ प्रभावित गांवो का और राहत केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की और बाढ़ राहत केंद्रों में प्रवास कर रहे लोगों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मंत्री सबसे पहले हेतमापुर तटबंध पर पहुंचे। उन्होंने अफसरों से बाढ़ और कटान की स्थिति जानी। एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि रामनगर तहसील के 35 गांवों की कुल 45 हजार आबादी प्रभावित है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचा है। उन गांवों के लोग तटबंध पर रह रहे हैं। इनके लिए सुबह शाम खाने की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके बाद वह पंडितपुरवा के राहत शिविर में मौजूद 14 बाढ़ व कटान पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ 1.20 लाख रूपये के सीएम आवास स्वीकृति पत्र दिए। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि सरकार हर प्रकार से आपके साथ है।

इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण व सिचाई विभाग के अफसरों को बाढ़ इलाके के सभी गांवों के संपर्क मार्गों पर एप्रोच बना कर तटबंध से जोड़ने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मंत्री को बताया कि प्रशासन तटबंध के अंदर बसे गांवों के बाढ़ पीड़ितों के लिए स्थाई समाधान की योजना बना रहा है।ग्रामीणों ने मंत्री से नदी पर फरुहघाट पर बहुप्रतीक्षित पुल बनाने की मांग की जिससे बहराइच जाने के कैसरगंज से घूम कर न जाना पड़े और काफी दूरी कम होने का लाभ मिलेगा। मंत्री जी ने कहा पुल की जो आपलोगो की मांग हैं बहुत बड़ी है किसी भी सरकार के पास संसाधन सीमित होते मगर हमारी सरकार प्रतिबद्ध जहा जहा लोगो को दिक्कत होगी परेशानी होगी बड़ी से बड़ी परियोजना धरातल पर उतार कर आपके कदमों में रख देगी।हमे प्रधान मंत्री मोदी और मुख्य मंत्री योगी जी के मार्ग दर्शन में कार्य करने का मोका मिला है ।हमारा प्रयास रहेगा इस क्षेत्र की बाढ़ की जो समस्या उसका स्थाई समाधान हो।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, अपर जिला अधिकारी अरूण कुमार,पूर्व विधायक शरद अवस्थी,सीओ फतेहपुर रघुवीर सिंह, इस्पेक्टर विनोद यादव, तहसीलदार प्राची त्रिपाठी,बीडीओ प्रीति वर्मा, एडीओ ऋषि पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय तिवारी, बीईओ संजय राय,मडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, पूर्व प्रमुख आशीष सिंह,शेखर हयारन समेत भारी पुलिस फोर्स एवं जिले का समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button