IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सौनौली पुलिस और राजस्व टीम को मिली बड़ी सफलता: 9 लाख रुपये मूल्य का लावारिस सामान बरामद, कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस और राजस्व टीम को सफलता प्राप्त हुई है ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन पुलिस टीम तथा नायब तहसीलदार नौतनवा श्री सौरभ श्रीवास्तव की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान लावारिस हालत में भारी मात्रा में कॉस्मेटिक उत्पाद और खाद्यान्न बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण:
• क्लोजअप टूथपेस्ट (80 ग्राम): 1,728 पीस
• क्लोजअप टूथपेस्ट (150 ग्राम): 1,728 पीस
• पेप्सोडेंट टूथपेस्ट (100 ग्राम): 288 पीस
• फेयर एंड लवली क्रीम (25 ग्राम): 6,336 पीस
• मक्का: 03 बोरी

कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹ 9,00,000/- (नौ लाख भारतीय रुपये)
बरामद सभी सामान को धारा 113 कस्टम एक्ट के अंतर्गत चालान कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम कार्यालय नौतनवा, जनपद महराजगंज को प्रेषित (सुपुर्द) कर दिया गया है।

बरामदगी करने वाली टीम:
पुलिस टीम:

1. उ0नि0 उमाकान्त सरोज (चौकी प्रभारी सौनौली)
2. का0 शिवाकान्त सिंह
3. का0 रोशनलाल प्रजापति

राजस्व टीम:

1. श्री सौरभ श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार, नौतनवा, महराजगंज) मय टीम

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button