Uttar Pradesh News : मा. न्यायालय द्वारा जारी NBW के अनुपालन में 01 वारण्टी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी वारण्ट के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 12.08.2026 को थाना सिंदुरिया पुलिस द्वारा मा0 न्यायालय ACJM महराजगंज से निर्गत NBW वारण्ट, मु0अ0सं0 8697/25, धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वारण्टी अकबर अली पुत्र समीउल्लाह, निवासी ग्राम भागाटार, थाना सिन्दुरिया, जनपद महराजगंज, उम्र करीब 58 वर्ष को उसके घर से समय करीब 06:30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी के विरुद्ध थाना कोतवाली एवं थाना सिन्दुरिया में पूर्व से कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी के उपरान्त नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 आलोक कुमार सिंह, थाना सिन्दुरिया
2. का0 शैलेन्द्र यादव, थाना सिन्दुरिया


Subscribe to my channel