Madya Pradesh News : जिला पुलिस बल भिण्ड ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला पुलिस बल भिण्ड द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल ने किया। पुलिस परेड ग्राउंड भिण्ड से एसपी एवं एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ होकर लहार चौराहा, गौरी सरोवर, शास्त्री चौराहा, इंदिरा गांधी चौराहा एवं एमजीएस कॉलेज होते हुए पुलिस लाइन भिण्ड पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। मार्ग में पुलिस जवानों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।रैली में सीएसपी श्री निरंजन राजपूत, एसडीपीओ अटेर श्री रविन्द्र वास्कले, एसडीपीओ मेहगांव श्री संजय कोच्छा,एसडीओपी गोहद श्री महेंद्र गौतम सहित समस्त थाना प्रभारी, जिला पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी एवं मीडिया बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह रैली आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए निकाली गई है। पुलिस बल ने नागरिकों से अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराने की अपील भी की। रैली के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन किया।



Subscribe to my channel