उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मदुरै ट्रेन हादसा: हरदोई के तीर्थ यात्री की मौत, तीर्थ यात्रा पर गए थे दो दम्पति और एक बुजुर्ग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई   चेन्नई एक्सप्रेस की बोगी में आग लगने की घटना में हरदोई के भी एक तीर्थ यात्री की झुलसजाने से मौत हो गई | तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास रेल कोच में आग लगने की घटना से हड़कंप पर मचा हुआ है | घटना का पता चलने पर मृतक के चंदीपुरवा स्थित आवास पर परिचितों की भीड़ लग गई | जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला चांदी पुरवा निवासी परमेश्वर दयाल गुप्ता 60 वर्ष पत्नी रेनू गुप्ता 58 वर्ष के साथ 17 अगस्त को लखनऊ से चेन्नई एक्सप्रेस में सवार होकर रवाना हुए थे | उनके साथ सांडी के कस्बा नवाबगंज निवासी प्रदीप गुप्ता 62 वर्ष उनकी पत्नी किरण गुप्ता 60 वर्ष और टड़ियावां निवासी विद्याधर गुप्ता 78 वर्ष भी गए थे | सभी ने सीतापुर के भसीन टूर ट्रेवल्स से बुकिंग कराई थी | मथुरा, रामेश्वरम और मल्लिकार्जुन आदि स्थलों पर इन लोगों को जाना था | शनिवार की सुबह ट्रेन की स्पेशल बोगी में खाना बनाते समय आग लग गई | घटना मे सीतापुर और लखीमपुर के कई लोगों के साथ ही हरदोई के परमेश्वर दयाल गुप्ता की भी झुलसकर मौत हो गई | परमेश्वर के पुत्र सौरभ गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु से घटना को लेकर फोन आया है | पहले गंभीर रूप से झुलसने की जानकारी दी गई थी, लेकिन बाद में मौत होने की भी पुस्टि की गई है | उनके साथ गये अन्य लोग बोगी में आग लगते ही कूद गए थे और वह सब ही सुरक्षित हैं | घटना का पता चलने पर टड़ियावां के पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत बड़ी संख्या में लोग आवास पर पहुंच गए | तीर्थ यात्रा पर गए पांचो लोग आपस में रिश्तेदार तो नहीं है, लेकिन संबंध काफी पुराने और मजबूत बताये जा रहे हैं | 3 अगस्त को ही इन सभी को वापस लखनऊ आना था, लेकिन रास्ते में ही ट्रेन हादसा हो गया | जब हादसा हुआ तब बोगी यार्ड में खड़ी थी | यूं तो परमेश्वर दयाल की कन्फेक्शनरी की दुकान नुमाइश चौराहे पर है, लेकिन वह शराब कारोबारी भी थे | उनकी पत्नी रेणु के नाम से कउढ़ा में देसी शराब का ठेका भी है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button