Uttar Pradesh News चपरासी का ऑफिस में दारु पीने का वीडियो हुआ वायरल, सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में है तैनात

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सवायजपुर, हरदोई उत्तर प्रदेश की सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लगातार अधिकारियों व कर्मचारियों पर अनुशासन में रहकर काम करने का आदेश दिया जा रहा है | लेकिन कर्मचारियों के ऊपर शासन प्रशासन के आदेशों का कोई फर्क नहीं पड़ता है | इसकी वानगी एक बार फिर से सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस मैं हुए कारनामे से सामने आई है | जहां पर चपरासी के पद पर तैनात कपूर सिंह द्वारा सरकारी कार्यालय में दारु पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | अभी कुछ दिन पूर्व इसी तरह का एक मामला अशोक अगरवाल एमएलसी द्वारा संडीला में तैनाती के समय जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई गई थी | इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा इनका तबादला सवायजपुर रजिस्ट्री ऑफिस में कर दिया गया था | लेकिन चपरासी है जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है | और फिर से सरकारी रजिस्ट्री ऑफिस में बैठकर दारू पीने का उसका वीडियो वायरल हो रहा है | जिसको लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही है | अब आगे देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस दारुबाज चपरासी पर क्या कार्रवाई करता है |
Subscribe to my channel