उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News बंदर भगाने गई किशोरी की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरपालपुर, हरदोई  जनपद हरदोई में हरपालपुर कस्बा निवासी अपने जीजा के घर आई एक किशोरी की हाइटेंशन विद्युत लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई | सांडी थाना क्षेत्र के कोल्हेपुर गांव निवासी रामचंद्र ने अपनी बड़ी पुत्री अंजू की शादी हरपालपुर कस्बा निवासी श्रीकांत के साथ की थी | बीते लगभग डेढ़ माह पूर्व रामचंद्र की दूसरी पुत्री फूलमती स्थानीय कस्बा स्थित अपनी बड़ी बहन के घर आई थी | शनिवार की सुबह को वह पड़ोसी राजेश की छत पर बंदर भगाने के लिए गई हुई थी | जहां छत के ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने और विद्युत तार से चिपक जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई | घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया | घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | गुस्साए परिजनों ने विद्युत तारों को हटाने की मांग करते हुए शव को घर से ले जाने से मना कर दिया | वहीं सूचना पर पहुंचे तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करके हाईटेंशन लाइन को मौके पर से हटवा दिया | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम दुर्गेश कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध मे पूरी जानकारी दी

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button