उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मस्जिद सहित जमीन के अंदर ही बना डाला अपना महल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई  जनपद हरदोई के शाहाबाद कश्मीर का एक मशहूर मोहल्ला है खेड़ा बीबीजई | अख्तियारपुर रोड पर मां संकटा देवी का मंदिर है रोड से पश्चिम की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बहुत ऊंचा खेड़ा है | जिसमें इरफान उर्फ़ पप्पू बाबा ने ऊंचे मिट्टी के तिल को खोज कर उसके अंदर दो मंजिला महल खड़ा कर दिया | इस महल रूपी मकान के अंदर 11 कमरा, एक मस्जिद और कई सीढ़ियां साथ ही गैलरी और बैठने के लिए बैठक भी बना डाली | पप्पू बाबा ने बताया कि उन्होंने इसे बस 2001 में बनाना शुरू किया था तब से अब तक वह लगातार इसे बनाने में लगे हैं | इस गुफा के अंदर बने मकान में जाने पर आपको वहां पुराने समय किन नक्काशी भी देखने को मिलेगी | जिसे बाबा ने खुरपी की मदद से अपने हाथों से ही तरासकर खुद ही बनाया हुआ है | इरफान उर्फ़ पप्पू बाबा अपना पूरा समय इसी गुफा के अंदर बने महल में बिताते हैं जिसे उन्होंने अपने हाथों से खुरपे की मदद से बनाया है | वह दिन और रात हर वक़्त यहीं पर रहते हैं इसी के अंदर सोते हैं | केवल खाना खाने के लिए ही वह अपने पुराने घर जाते हैं बाकी समय बस यही पर रहते हैं | बाबा जो कि वर्ष 2010 तक एक आम इंसान की तरह अपनी जिंदगी जी रहे थे, मगर उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने क्षेत्र के चुनाव में प्रतिभा किया था परन्तु बाबा को इसमें निराशा हाथ लगी | पप्पू बाबा ने शादी भी नहीं की हुई है उनके घर पर उनकी मां और बाकी के सदस्य आज भी घर में ही रहते हैं | मगर इन्होंने 2011 से फकीरी के जीवन में कदम रखते हुए बस्ती को छोड़कर एक निर्जन स्थान पर मिट्टी के टीले के अंदर गुफा बनाने में जुट गए | और उसे अपनी मेहनत से एक महल के रूप में तैयार कर डाला |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button