IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News खागा प्रेस क्लब ने मुक्तिधाम में वृक्षारोपण कर गंदगी का अंबार बना मुक्तिधाम स्थल को हरियाली बगिया में किया तब्दील

रिपोर्टर सत्यम द्विवेदी फतेहपुर उत्तर प्रदेश

कई सवालों के मध्य लोगों के लिए मानवता की मिसाल बना खागा प्रेस क्लब द्वारा चलाई गई मुहिम.
खागा मुक्तिधाम शवदाह का केंद्र या फिर बिमारी भरी गंदगी का अंबार.
अक्सर इन दो पहलुवो के मध्य तो हर कोई जवाब चाहता है पर जरूरत थी एक बड़ी मुहिम की जो बदलाव ला सके मुक्तिधाम जैसे अंतिमयात्रा वाले स्थलों में भी.
इंसान की अंतिम यात्रा में शामिल होने मुक्ति धाम स्थल आए लोगों को छाया छोड़िए निकलने का साफ सुथरा रास्ता तक मुहैया नहीं था.
प्रेस क्लब अध्यक्ष रितेश पांडे की अगुवाई में मुक्तिधाम की वह बंजर बनी जमीन अब हरियाली बगिया में तब्दील हो रही थी जिसकी शुरुआत खागा प्रेस क्लब ने की और मुक्तिधाम को हरे वन में तब्दील कर रख दिया.

बीते दिनों खागा प्रेस क्लब द्वारा अध्यक्ष रितेश पांडे की अगुवाई में 2 दर्जन संगठन के पत्रकारों ने मुक्तिधाम पहुंचकर साफ सफाई करा कई दर्जन छायादार पौधे लगा व्रछारोपण किया ताकि मुक्तिधाम में जाने वाले लोगों की अंतिम यात्रा में आए हुवे लोगों को भी छाया मिल सके! मुक्तिधाम में यह बदलाव की वह शुरुआत थी जिसे लोग कई दशक तक याद रखेंगे की मुक्तिधाम अब पहले की तरह बंजर नही बल्कि हरियाली बगिया की तरह बदलाव दिखने वाला था! खागा प्रेस क्लब ने सिर्फ व्रक्छारोपण का दिखावा नही किया बल्कि वृक्षारोपण किए गए सभी छायादार पौधों को मजबूत लोहे की जालियों से कैद भी करवा दिया गया ताकि वह पौधे किसी बेजुबान जानवर के मुंह का निवाला ना बन सके! साथ ही अध्यक्ष रितेश पांडे ने बताया प्रेस क्लब हमेशा से ही ऐसे कार्यों के लिए तत्पर रहा है व निस्वार्थ रूप से लोगों की मदद की मुहिम चलाता आया है! जिसमें हमारे संगठन के सभी साथी परिवार की तरह मिल जुल कर जमीनी स्तर पर लोगों की मदत करते हैं! संघठन द्वारा चलाए गए इस मुहिम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ आमंत्रित सदस्य सरोज पांडे, वरिष्ट उपाध्यक्ष इंदल सिंह,वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अजय त्रिपाठी,महामंत्री इसराइल फारुकी,उपाध्छ राजू दुबे, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, संयुक मंत्री अशोक सिंह वा कार्यालय प्रभारी अनूप कौशल सहित दर्जनों प्रेस क्लब संघटन के पदाधिकारी व कार्यकरता मौजूद रहे !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button