उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अपनी ही बस के नीचे आया अधेड़ हेल्फर की पैर फिसलने से हुई मौत

अपनी ही बस के नीचे आया अधेड़ हेल्फर की पैर फिसलने से हुई मौत

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास जहानीखेडा बस स्टैंड पर अपनी ही बस के नीचे दबकर अधेड़ हेल्फर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगो के अनुसार गाड़ी स्टार्ट कर चालक ने आगे बढ़ायी, पिछली खिड़की से हेल्फर का पैर फिसल गया और पिछले पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। मोहल्ला छीपीटोला निवासी अलीमूल्ला पुत्र नई मुल्ला उम्र 55 वर्ष हरदोई जहानीखेडा रूट पर चलने वाली निजी बस का हेल्फर था। अलीमुल्ला हरदोई से नंबर लेकर जहानी खेड़ा जा रहा था। अली मुल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी के पास सवारियां उतारने के बाद बस पर चढ़ रहा था। बताया जाता है कि बस स्टार्ट थी और न्यूट्रल गियर में खड़ी थी। इसी दौरान अचानक बस चल दी और झटके से आगे की ओर बढ़ी। जिससे अली मुल्ला संभल न सका और पैर फिसल कर ,पिछले पहिए के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अली मुल्ला ने हरदोई जाते समय रेलवे ओवरब्रिज के पास दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा हेल्फर की मौत की पुष्टि किए जाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। कोतवाल सुनील दत्त ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हेल्पर की मौत की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिवार के मुखिया की मौत पर बिलखते परिजनों को देखकर सभी आंखें नम हो आई। मृतक अली मुल्ला की पुत्री सीमा, शिवा, आरिफा पुत्र दिलशाद, नौशाद पत्नी मुन्नी का रो रो के बुरा हाल है । अली मुल्ला का शव देखकर मुन्नी दहाड़े मार कर रो रही है । मुन्नी रो रो के ही कह रही है कि पांचो बच्चे अभी अविवाहित हैं ,उनकी शादियां कौन करेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button