मध्यप्रदेशराजनीति

Madhya Pradesh News फाइलेरिया के विरूद्ध अभियान में सब निभाए सहभागिता वित्त मंत्री देवड़ा

कटनी में वित्त मंत्री की मौजूदगी में 5 हजार लोगों ने ली फाइलेरिया की दवा

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल मध्यप्रदेश

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा की मौजूदगी में कटनी जिले के लगभग पाँच हजार नागरिक, छात्र-छात्राएँ, शासकीय कर्मी और जन-प्रतिनिधि ने फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी और एल्बेंडाजोल की गोली का सामूहिक सेवन किया। वित्त मंत्री देवड़ा ने फाइलेरिया की बीमारी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की और नागरिकों से दवा का सेवन कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की अपील की। मंत्री देवड़ा ने कहा गाँव-गाँव, गली-गली और घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जायेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button