IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राहुल सिंह जी (भैया) अध्यक्ष (MPWLC) के मुख्य आथित्य में विकास की लहर हर गांव-हर शहर जनहित संकल्पों के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान “विकास यात्रा” 

रिपोर्टर जमना प्रसाद चौबे दमोह मध्य प्रदेश

माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राहुल सिंह जी (भैया) अध्यक्ष (MPWLC) के मुख्य आथित्य में विकास की लहर हर गांव-हर शहर जनहित संकल्पों के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान “विकास यात्रा” के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत- धनगौर, इमलिया लांझी, वांसनी में सभा आयोजित हुई। जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-हितेषी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

आज ग्राम पंचायत- धनगौर में सीसी रोड निर्माण लागत 4 लाख 50 हजार एवं 2 लाख 45 हजार के लोकार्पण किए तथा पशु अवरोधक दीवाल लागत चार लाख 50 हजार, कपिलधारा कूप 2 लाख 68 हजार का भूमि पूजन किया। साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत श्री उत्तम राठौर को गृह प्रवेश कराया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत- #इमलिया_लांझी में भी “विकास यात्रा” के अंतर्गत सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सामुदायिक भवन मंडपा लागत 10 लाख, पशु अवरोधक दीवाल लागत 7 लाख 46 हजार, स्वच्छता परिसर 3 लाख 75 हजार, कपिल धारा कुआँ का भूमि पूजन किया गया एवं लांझी गांव से इमलिया गांव की ओर नाले पर पुलिया निर्माण हेतु ₹15 लाख की राशि स्वीकृत की।

 

विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत- बासनी में भी सभा का आयोजन हुआ। जिसमें नाली निर्माण कार्य लागत 2 लाख 50 हजार एवं 2 लाख 94 हजार, खकरी निर्माण कार्य लागत 5 लाख, खेल मैदान निर्माण लागत 2 लाख 23 हजार, खेत सड़क निर्माण कार्य लागत 20 लाख कार्यों का भूमि पूजन किया। एवं शांति धाम निर्माण कार्य लागत 2 लाख 87 हजार, कूप मनघटा निर्माण कार्य 50 हजार, एवं सीसी फर्श निर्माण कार्य लागत 1 लाख 32 हजार कार्यों के लोकार्पण किए। इसके उपरांत बांसा तारखेडा में सुनीति शिक्षा समिति बाशा मंडल द्वारा आयोजित, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति/कमल सिंह जी, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि/दीपक सिंह जी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री रामलाल उपाध्याय जी, जिला पंचायत सदस्य श्री संतोष अठया जी, मंडल अध्यक्ष श्री देवकीनंदन पटेल जी, जनपद सदस्य श्री जय हजारी जी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री अशोक पटेल जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह तोमर जी, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ जगत सिंह जी, श्री शेरू सिंह परिहार जी, डॉक्टर अखिलेश पटेल जी, पूर्व जनपद सदस्य श्री शैलेंद्र तिवारी जी, श्री प्रकाश पटेल जी, तीनों पंचायत के सरपंच क्रमशः श्री मुन्ना भैया जी, श्री अंगद सिंह जी, श्री चंदन सिंह जी, श्री रोहन पाठक जी, श्री अमित पटेल जी (अम्मू), श्री महेंद्र सिंह जी, श्री दिलीप पटेल जी, श्री अभिषेक तिवारी जी, श्री देव सिंह पाल जी, श्री बलराम तिवारी जी, सभी गणमान्य सुनीति शिक्षा समिति बाशा मंडल के सदस्य गण, जनपद सीईओ श्री विनोद जैन जी सहित सभी अधिकारी गण एवं बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button