ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जन साहस संस्था और मोहगांव पुलिस ने दिल्ली से बंधक युवती का किया रेस्क्यू

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

जन साहस संस्था को 2 माह पूर्व जिले के घुघरी ब्लॉक के मोहगांव थाना के चाबी, चौकी क्षेत्र में कार्य के दौरान सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कचनारी से एक परिवार के दो युवतियों को अच्छे कार्य वा अच्छा वेतन का झांसा देकर कुछ क्षेत्रीय लेवर सप्लायर के द्वारा झांसा देकर दिल्ली ले जाकर काम पर फंसा दिया गया। जिसकी सूचना जन साहस मंडला टीम को मिला और मंडला टीम के द्वारा परिजनों को साथ में लेकर पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन के माध्यम से सूचना दिया गया, मंडला एस पी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रिय थाना को तुरंत मामले की जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिए, जिस पर मोहगांव पुलिस ने मामले की जांच कर जन संस्था के साथ सयुक्त रेस्क्यू दल गठित किया गया जिसमें जन साहस संस्था से जिला समन्वयक रवि भान मसराम , वर्कर प्रोटेक्शन कोऑर्डिनेटर विनोद सोनी और पुलिस मोहगांव थाना से प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह उद्दे एवं आरक्षक आशीष तेकाम दिनांक 20/08/2023 दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहा पहुंच कर दिल्ली पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर रेड किया गया उसमे से एक जगह पर 21 वर्षीय युवती को बरामद कर सुरक्षित घर पहुंचा गया है।
उसके उपरांत संबंधित युवती ने बताया कि घुघरी ब्लॉक के नाबालिक लड़के और लड़कियों, जो गरीब परिवार से हैं और पढ़ाई छोड़ चुके हैं ऐसी लड़के लड़कियों को टारगेट करके उन्हें और उनके परिवार वालों को बहला फुला कर झांसा देकर अपने विश्वास में लेकर काफी दिनों से यहां से दिल्ली लेबर सप्लाई कर रहे हैं इसी दौरान इन्होंने कचनारी के दो युवती जो सगी बहन हैं उनको भी झांसा देकर दिल्ली कम करने के बहाने ले गया और वहां किसी एजेंट को सौंप कर अपना कमीशन लेकर आ गए थे। संस्था और पुलिस द्वारा दिल्ली में दो युवतियों का रेस्क्यू किया गया परंतु जिन दो बहनों की रेस्क्यू के लिए पुलिस और संस्था की टीम गई थी उनमें से एक बहन का लोकेशन नहीं मिला तो उसका रेस्क्यू नहीं हो पाया, जिनमें से एक युवती को मोहगांव पुलिस और जनसहस की टीम रेस्क्यू उपरांत 164 के तहत बयान लेने के बाद 24 अगस्त को सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है। वही बची हुई दो युवतीयों के लिए और कुछ मजदूर की जानकारी अभी और प्राप्त हुई है जो दिल्ली में फंसे हुए हैं उनको छोड़ाने हेतु फिर से दिल्ली जाने हेतु प्लान कर रही है, संस्था द्वारा रेस्क्यू किए हुए युवती और उसके परिवार वालों के पुनर्वास हेतु सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास जन साहस की मंडला टीम द्वारा किया जाएगा ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सके।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button