IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News युवा कांग्रेस नेता मफतलाल बुनकर ने पेश की मजबूत से दावेदारी।

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

जालौर : रेवदर विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस नेता मफतलाल बुनकर मण्डार ने रेवदर-आबूरोड विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की हैं। गौरतलब है कि मफतलाल बुनकर मण्डार एक लोकप्रिय युवा कांग्रेस नेता हैं। मफतलाल बुनकर पूरे क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काफी सक्रिय हैं। चाहें बात करें शिक्षा क्षेत्र की या चिकित्सा क्षेत्र की तो मफतलाल बुनकर द्वारा हमेशा उसमें सामाजिक भूमिका निभातें रहें हैं। इनके द्वारा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को निचले स्तर तक काफी मजबूती प्रदान की गई हैं। क्षेत्र के गरीब, पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ-साथ उच्च वर्ग के लोग भी मफतलाल बुनकर की कार्यशैली से काफी प्रभावित हैं। इनके द्वारा आमजन को सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाएं से लाभांवित करने का भरसक प्रयास किया जा रहा हैं। मफतलाल बुनकर के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार द्वारा राजस्थान में बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया गया हैं। इस बार राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस पुनः सरकार बनाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button